चंद एकड़ जमीन के लिए रिश्तों की मर्यादा तार-तार, सिरसा में मां ने सगी बेटी को बुरी तरह पीटा

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 01:28 PM (IST)

सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले से चंद एकड़ जमीन के लिए रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाली घटना की खबर सामने आई है।  28 एकड़ पुश्तैनी जमीन के लालच में एक मां अपनी ही सगी बेटी की की जान की दुश्मन बन गई। वही अपनी बेटी की जान से मारने के लिए भी तैयार हो गई। वहीं इस घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के चाहरवाला गांव की है। झगड़ा चाहरवाला निवासी फकीरचंद ढाका की मौत के बाद शुरू हुआ। फकीरचंद  दो शादियां की थीं जिनसे उनकी कुल चार बेटियां हैं।  उनका कोई पुत्र नही है। पिता की मौत के बाद जमीन ऑनलाइन चारों बेटियों के नाम दर्ज हो गई, लेकिन अब यही जमीन ने मां और बड़ी बेटी को एक दूसरे का दुश्मन बना दिया।

बताया जा रहा है कि बड़ी बेटी जब अपने हिस्से की जमीन जोतने पहुंची, तो  मां मीरा और छोटी बहन लक्ष्मी  भी आ धमकी। दोनों  ने मिलकर बड़ी बेटी को जोर-जोर से पीटना शुरु कर दिया। दरअसल बताया जा रहा है कि मां अपनी जमीन छोटी बेटी को देना चाहती थी जो कि विवाद का कारण है। छोटी बेटी तलाकशुदा है और उसकी एक बेटा भी है। वह अपनी छोटी बेटी और उसके बेटे को भविष्य के लिए आर्थिक रुप से सुरक्षित करना चाहती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static