सोनीपत में दबंगई, ऑटो चालक ने सवारी से मांगा किराया तो किराए की जगह मिले चाकू, जानें क्या है पूरा मामला
punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 12:22 PM (IST)
सोनीपत ( सन्नी मलिक) : हरियाणा के सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां ऑटो चालक ने सवारी से किराया मांगा तो किराए देने की जगह चाकू मारकर घायल कर दिया, जिसके बाद घायल ऑटो चालक अनिल खुद ही सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंच गया और अब पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव नाथूपुर के सामने उस समय सनसनी फैल गई जब कुंडली बोर्डर से सवारी लेकर अनिल नाम का ऑटो चालक अनिल वहां पहुंचा। ऑटो में सवार एक युवक से उसने वहां किराया मांगा तो सवारी ने उसे किराया देने की एवज में पहले तो बेल्ट से पीटा और बाद में उसे चाकू मार दिया। इस वारदात के बाद घायल ऑटो चालक अनिल खुद ही सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा, जहां अब उसका इलाज किया जा रहा है। पुलिस को इस मामले से अवगत कराया गया है। अब पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
इस मामले की जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस के सामने उस बदमाश की पहचान करने के प्रयास कर रही हैं जिसने इस वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है ।