रेवाड़ी में इनकम टैक्स की टीम ने दी दस्तक, AAP विधायक गुलाब सिंह यादव के घर की छापेमारी

punjabkesari.in Sunday, Mar 24, 2024 - 07:51 PM (IST)

रेवाड़ी(महेंद्र भारती): लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं। दिल्ली की मटियाला विधानसभा सीट से आप विधायक विधायक गुलाब सिंह यादव के घर पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार मामला निगम चुनाव में पैसे लेकर टिकट बैचने का बताया जा रहा है। वहीं रेवाड़ी के रामतलाई मोहल्ला स्थित मकान नंबर 658-D पर गुलाब सिंह यादव के करीबी ईश्वर सिंह यादव के घर पर छापेमारी चल रही है। 

इनकम टैक्स की टीम पिछले 36 घंटे से ईश्वर सिंह यादव के घर में डेरा डाले हुए है। छापेमारी दल के साथ सुरक्षा बल जवानों के जवान भी मौजूद हैं, जिसमें महिला सुरक्षा बल भी  शामिल हैं। दिल्ली नंबर की चार गाड़िया घर के बाहर खड़ी हैं। किसी को भी अंदर से बाहर या बाहर से अंदर जाने कि इज़ाजत नही है। ईश्वर सिंह यादव के पिता जसवंत यादव रेलवे से रिटायर्ड अधिकारी हैं।

स्थानीय लोगों की माने तो ईश्वर सिंह पिछले 5 वर्षों में कई महंगी महंगी गाड़ियां बदल चुका है। इससे अंदाजा लगाए जा सकता है कि ईश्वर सिंह भी निगम चुनाव में संलिप्त हो सकता है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static