दुबइ में आयोजित टीफा अवार्ड समारोह में भारतीय मूल के नरेंद्र जोशी होंगे सम्मानित

punjabkesari.in Sunday, Apr 09, 2023 - 07:52 PM (IST)

चंडीगड़ (चन्द्र शेखर धरणी): भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक नरेंद्र जोशी को दुबई में आयोजित होने टीफा अवार्ड समारोह में विशेष निमंत्रण मिला है। नरेंद्र जोशी को टीफा अवार्ड समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले जोशी को मुंबई में आयोजित 8वें टीफा अवार्ड में भी सम्मानित किया जा चुका है।

कुरुक्षेत्र बीता है नरेंद्र का बचपन

वहीं आप को बता दें कि करीब तीन दशक पूर्व हरियाणा के कुरुक्षेत्र से जा कर अमेरिका के विभिन्न राज्यों में जे.एम.डी. ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज का सफल व्यवसाय स्थापित किया है। इन्हें 29 अप्रैल को दुबई में आयोजित होने वाले 11वें टीफ़ा अवार्ड समारोह में एक बार फिर से सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। उन्हें अमेरिका में भारतीय सिनेमा को प्रोत्साहित करने एवं भारतीय फ़िल्मी कलाकारों के अमेरिका में कार्यक्रम आयोजित करने में सहयोग करने के लिए मिला है। जोशी करीब दो वर्ष पहले मुंबई के जे. डब्ल्यू. मेरिएट होटल में आयोजित 8 वें टीफ़ा अवार्ड समारोह में सम्मानित हो चुके हैं। उस समय भी जोशी देश के कई बड़ी फ़िल्मी हस्तियों से मिले थे।

गौरतलब है कि नरेंद्र जोशी आजकल अपनी माता से मिलने के लिए भारत प्रवास पर हैं। उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल को दुबई में आयोजित होने वाले 11वें टीफ़ा अवार्ड समारोह में गोविंदा, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी एवं शाहरुख़ खान खान जैसे फ़िल्मी सितारे मौजूद रहेंगे। संगीत की बड़ी हस्तियां जलवे बिखेरेंगी। जोशी ने कहा कि वे इस अवार्ड शो के संस्थापक शमीम खान के साथ फिल्म कलाकार मयूर भारती का सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हैं। 

            (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static