होली से पहले महंगाई का झटका, घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपए तो कमर्शियल 350 रुपए हुआ महंगा
punjabkesari.in Wednesday, Mar 01, 2023 - 12:23 PM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : होली से पहले बढ़े सिलेंडर के दामों ने लोगों को महंगाई का झटका दे दिया है। सिलेंडर के दाम बढ़ने से जहां रसोई का बजट बढ़ेगा, वहीं कमर्शियल सिलेंडर के दाम बेतहाशा बढ़ने से बाजार में सामान भी महंगा हो जाएगा। सिलेंडर के दामों की बढ़ोतरी को लेकर सबसे ज्यादा महिलाएं परेशान है।
घरेलू सिलेंडर में 50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर में 350 रुपए हुई बढ़ोतरी
बता दें कि आज से घरेलू सिलेंडर में 50 रुपए और कमर्शियल सिलेंडर में 350 रुपए बढ़ा दिए गए है। जिससे कि महंगाई ओर बढ़ गई। महिलाओं का कहना है कि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। साल में कितनी बार सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाते हैं। यहां हम फैमिली आईडी को लेकर इतनी परेशानी का सामना कर रहे है। इसके साथ ही अब घरेलू सिलेंडर पर आज से 50रुपए बढ़ा दिए गए हैं।
महिलाओं का कहना है कि एक ग्रहणी की रसोई पूरी तरह से हिल चुकी है। रसोई की तरफ देखें और सामानों के रेट तो बढ़ ही रहे है साथ ही साथ सिलेंडर के रेट भी साल में काफी बार बढ़ते हैं। महिलाओं का कहना है कि हमारा तो मानना था कि हरियाणा का बजट आया है उसके बाद हमें काफी राहत मिलेगी। परंतु राहत तो क्या मिलनी यहां महंगाई दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। होली से पहले सरकार ने सिलेंडर के दाम बढ़ाकर हमको बहुत अच्छा तोहफा दिया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)