सुनैना चौटाला ने हुड्डा एंड संस को लिया आड़े हाथों, कहा कांग्रेस से कोई बैर नहीं

punjabkesari.in Monday, May 01, 2023 - 03:31 PM (IST)

गोहाना (सुनील जिंदल): प्रदेश में चल रही इनेलो की परिवर्तन यात्रा सोमवार को गोहाना पहुंची। इस दौरान परिवर्तन यात्रा में शामिल इनेलो नेत्री सुनैना चौटाला ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने हुड्डा द्वारा रोहतक और सोनीपत को गढ़ बताए जाने पर कहा कि गढ़ किसी का नहीं होता, पिता पुत्र रोहतक और सोनीपत से हार भी चुके हैं। हम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ बोलते हैं कांग्रेस से हमारी कोई खिलाफत नहीं है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने दल का वह कांटा हैं जिनके खिलाफ उन्हीं के पार्टी के नेता बोलते हैं। वहीं कुछ दिन पूर्व सोनीपत में भूपेंद्र हूड्डा की हुई रैली को लेकर उन्होंने कहा कि रैली के बाद तुरंत भूपेंद्र हूड्डा दिल्ली दरबार में चले गए। 

1250 किमी. यात्रा पूरी

इस दौरान सुनैना चौटाला ने कहा कि जो लोग यह कहते थे कि 4300 तो दूर यह 43 किलोमीटर भी नहीं चल पाएंगे उनको बताना चाहती हुं कि इनेलो की हरियाणा परिवर्तन यात्रा करीब 1250 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर ली है।  2024 में हरियाणा में इनेलो की सरकार बनेगी आज उनकी यात्रा को भारी समर्थन मिल रहा है। नाम के अनुसार यात्रा जहां जहां पहुंच रही है वहां परिवर्तन दिख रहा है।   

जिन्होंने देश को गौरवांवित किया वो धरने पर हैं

वहीं इनेलो नेत्री ने जंतर मंतर धरनारत महिला पहलवानों को लेकर कहा कि भाजपा सरकार नारा देती है कि बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ, लेकिन इनकी कथनी और करनी में अंतर है। जिन्होंने देश को गौरवांवित कराया आज वो खिलाड़ी धरना पर बैठे हैं। जब वे ही सुरक्षित नहीं तो आम लड़की महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है। मौजूदा सरकार जिस नारे के साथ सत्ता में आई थी उसका नकाब प्रदेश की जनता के सामने उठ चुका है। आज खिलाड़ी हों या कर्मचारी या फिर किसान सभी धरने पर बैठे हैं। इस दौरान सुनैना चौटाला ने हरियाणा के खेल मंत्री पर लगे आरोपों के बाद चल रही जांच को लेकर सुनेना चौटाला ने कहा कि जब तक वो पद  पर हैं, तब तक निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती।  उन्हें सबसे पहले इस्तीफा देना चाहिए इसके बाद जांच की जाए। साथ ही उन्होंने तीसरे मोर्चे के गठन पर बोलते हुए कहा जल्द तीसरे मोर्चे का गठन होगा।

                           (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mohammad Kumail

Related News

static