बजट पर अरोड़ा का कटाक्ष- भाजपा ने प्रदेश में 1 लाख करोड़ कर्जा बढ़ाया

punjabkesari.in Monday, Feb 25, 2019 - 07:32 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज): जहां एक ओर भाजपा सरकार ने चंडीगढ़ में आज अपना पांचवां बजट पेश किया, वहीं रोहतक में इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा बजट पर कटाक्ष किया है। अरोड़ा ने कहा कि बीजेपी की साढ़े चार साल प्रदेश पर एक लाख करोड़ का कर्ज अतिरिक्त कर दिया है। प्रदेश की इनके कार्यकाल में आर्थिक व्यवस्था सुधरने की बजाय खराब हुई है।

अशोक अरोड़ा ने बताया कि आज वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु बजट में हर बार प्रदेश की आर्थिक हालात को सुधारने की बात करते हैं, ये कहते हैं कि हमने बजट को बढ़ा दिया। बजट बढ़ा तो जरूर है, मगर कर्ज कितना हुआ यह देखने वाली बात है। सरकार ने कर्जा कितना लिया यह प्रमुख बात है। अरोड़ा ने कहा इनके साढ़े चार साल के अंदर लगभग 1 लाख करोड़ कर्जे को बढ़ाया है। जो खर्चा बढ़ा है वह ब्याज की किस्त भरने को लेकर बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि प्रतिव्यक्ति आय बढऩे का एक मात्र ढकोसला है। आज गरुग्राम की प्रतिव्यक्ति की आय और मेवात की प्रतिव्यक्ति आय की औसत निकाले तो 50 रुपये प्रति व्यक्ति आती है। गरीब और गरीब होता जा रहा है जबकि अमीर और अमीर होता जा रहा है। यह सरकार गरीब आदमी से मजाक कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static