विरोध करने वालों पर प्रदेश भाजपा की पूरी निगाह, ऐसे लोगों से की जाएगी बातचीतः पुनिया

punjabkesari.in Monday, Apr 29, 2024 - 09:34 PM (IST)

चरखी दादरी(पुनीत श्योराण): हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पूनिया ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशियों व नेताओं के विरोध पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कि विरोध करने वालों पर प्रदेश भाजपा की पूरी तरह से निगाह है। ऐसे लोगों से संगठन के लोग बातचीत के जरिये समस्याओं का समाधान करते हैं। साथ ही उन्होंने सीएम के साथ मिलकर कुलदीप बिश्नोई से हुई मुलाकात की सच्चाई बताते हुए कहा कि कुलदीप व भव्य बिश्नोई मन से भाजपा के साथ हैं। दोनों से ही पार्टी के लिए दिल से प्रचार करेंगे।

भाजपा महामंत्री सुरेंद्र पुनिया चरखी दादरी में 30 अप्रैल को होने वाली विजय संकल्प रैली का निरीक्षण करने के बाद पार्टी नेताओं से मंथन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश में लोकसभा की सभी 10 सीटों पर जीत के लिए भाजपा का प्रचार जोरों पर है। सीएम नायब सिंह सैनी व पूर्व सीएम मनोहर लाल की जोड़ी सभी 10 सीटों पर पिछली जीत का मार्जन बढाएगी। उनके प्रचार-प्रसार से जनता का पूरा सहयोग मिल रहा है।

उन्होंने भाजपा की दादरी में कल होने वाली विजय संकल्प रैली की सफलता का दावा भी किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का कल्चर आपस में झगड़ने का रहा है वहीं भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता की पूछ होती है। कांग्रेस में एक परिवार का वर्चस्व है। बंशीलाल व बिरेंद्र सिंह का कांग्रेस की नीतियों से बंटाधार हुआ है। अपने परिवार की संतुष्टि के लिए कांग्रेस कार्य योजना बनाती है। भाजपा में आम कार्यकर्ता को गद्दी तक मिलती है। कांग्रेस हरियाणा में अपनी पार्टी का संगठन तक नहीं बना पाई वहीं भाजपा पन्ना प्रमुख तक पहुंच चुकी है। जननायक जनता पार्टी हासिये पर पहुंच चुकी है और इसके नेता व कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं। जजपा वाले भाजपा में लगातार शामिल हो रहे हैं और भाजपा में उनको पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Recommended News

Related News

static