इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे व नेता कुलभूषण गोयल भी भाजपा में होंगे शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Jul 02, 2019 - 08:18 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): हरियाणा प्रदेश की सियासत में इस समय इनेलो नेताओं के भाजपा में शामिल होने का सिलसिला धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है। जहां कुछ दिन पहले इनेलो के दो विधायक भाजपा में शामिल हुए। वहीं अब इनेलाे के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे व नेता कुलभूषण गोयल भी भाजपा में शामिल होने वाले हैं। चंडीगढ़ सेक्टर-3 स्थित भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के कार्यालय पर बुधवार सुबह 10 बजे इनेलो के पंचकूला से विधान सभा प्रत्याशी रहे कुलभूषण गोयल, पात्र अध्यापक संघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा और इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण अत्रे भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला इन नेताओं को भाजपा ज्वाईन करवाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static