समारोह में शामिल होने गया परिवार, नौकरानी घर से गहने लेकर हुई फरार

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 07:52 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): घर में काम करने वाले पति-पत्नी सेक्टर-31 के मकान से लगभग दस लाख रुपये के जेवरात चोरी करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गुरुवार को सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-31 निवासी मोहित यादव ने बताया कि उनके घर में सुजीत और उसकी पत्नी निर्मला पिछले काफी समय से घरेलू सहायक के तौर पर काम कर रहे थे। मोहित के अनुसार उनकी मां की अलमारी में सोने की तीन चेन, तीन लॉकेट, एक हीरे की अंगूठी और हीरे के दो मंगलसूत्र रखे हुए थे। 18 मार्च को परिवार को एक समारोह में शामिल होना था। जब मोहित की मां ने अलमारी खोलकर जेवर निकालने चाहे, तो उनके होश उड़ गए। अलमारी से कीमती जेवरात गायब थे।

 

पीड़ित ने बताया कि सुजीत और निर्मला को अलमारी की चाबियों के बारे में जानकारी थी। संदिग्ध बात यह है कि आरोपी पिछले 2-3 महीनों से बिना बताए काम पर भी नहीं आ रहे थे। परिवार को शक है कि काम छोड़ने से पहले ही दोनों ने मौका पाकर दस लाख रुपये के जेवरात चोरी किए गए है। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static