घर के पास नाली में डूबने से ढाई साल के मासूम की मौत, बीते कल ही हुआ था लापता

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 12:00 PM (IST)

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत जिले में घर के पास नाली में डूबने से ढ़ाई साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा बीते कल शाम करीब साढ़े 7 बजे लापता हुआ था। परिजनों ने अपने स्तर पर ढूंढा लेकिन नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दी। सुबह घर के पास नाली में बच्चे का शव मिला। यह मामला पानीपत के निम्बरी गांव का है।

जानकारी के मुताबिक नाली में सुबह बच्चे का हाथ दिखा और बच्चे की सांसे चल रही थी। आनन-फानन में बच्चों को सिविल अस्पताल ले कर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। बच्चे का पोस्टमार्टम पानीपत के सिविल अस्पताल में करवाया जा रहा है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static