मानवता शर्मसार : पानीपत में 12 साल की मासूम से दरिंदगी, होश आते ही फूफा की हैवानियत का हुआ खुलासा

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2026 - 01:48 PM (IST)

पानीपत : हरियाणा के पानीपत से रिश्तों और मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक 12 साल की बेबस और अनाथ बच्ची को उसके सगे फूफा ने ही अपनी हवस का शिकार बना डाला। । दरिंदगी का शिकार हुई मासूम गुरुवार (11 जून) रात करीब 9 बजे सड़क किनारे बदहवास और अर्धबेहोशी की हालत में मिली। समालखा थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी फूफा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए मासूम को बहला-फुसलाकर नशे की 5 गोलियां खिला दी थीं, जिसके कारण बच्ची पिछले दो दिनों से बेहोशी की हालत में थी। शनिवार को तीसरे दिन जब नशीली गोलियों का असर कम हुआ, तो बच्ची ने होश में आकर अपने माता-पिता को पूरी आपबीती सुनाई।

पीड़ित परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का रहने वाला है और वर्तमान में पानीपत के समालखा स्थित एक फार्म हाउस पर रहता है। यह घटना 11 जून की शाम करीब 4 बजे की है, जब 10 वर्षीय मासूम फार्म हाउस के बाहर खेल रही थी। तो उसका फूफा सोनू वहां आया। उसने बच्ची को खाने की कोई चीज दिलाने का लालच देकर सुनसान रास्ते की तरफ ले गया।

शनिवार सुबह जब बच्ची को होश आया, तो उसने रोते हुए बताया कि उसका फूफा उसे पानीपत के खेतों में ले गया था। वहां उसने जबरन उसके साथ गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी सोनू ने बच्ची को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को भी बताया, तो वह उसे जान से मार डालेगा।

फिलहाल पुलिस ने बच्ची के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static