Sapna Choudhary: क्या टूट रही है सपना चौधरी की शादी? वीर साहू के वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, जानें क्या है सच!

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 01:00 PM (IST)

डेस्क:  हरियाणा की डांस क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) और उनके पति वीर साहू (Veer Sahu) को लेकर सोशल मीडिया पर एक बार फिर खबरों का बाजार गर्म है।

इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि इस कपल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों जल्द ही अलग होने वाले हैं। इस पूरे हंगामे की वजह वीर साहू का एक हालिया वीडियो बताया जा रहा है, जिसने फैंस के बीच हड़कंप मचा दिया है। लेकिन क्या वाकई सपना और वीर का रिश्ता टूटने की कगार पर है? आइए जानते हैं इस वायरल खबर के पीछे का पूरा सच। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Veer Sahu (@veersahuofficial)


रिश्ता अच्छा है, पर पहले जैसा प्यार नहीं...'
वायरल हो रहे इंटरव्यू में सपना चौधरी ने अपनी पर्सनल लाइफ पर खुलकर बात की। उन्होंने स्वीकार किया कि उनका और वीर साहू का रिश्ता अच्छा चल रहा है और दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि दोनों ही अपने-अपने काम में इस कदर व्यस्त हैं कि अब इस रिश्ते में पहले जैसा स्पार्क या गहरा प्यार महसूस नहीं होता। सपना ने बेबाकी से कहा, *"मैं रिश्ता अच्छे से निभा रही हूं, लेकिन प्यार बहुत अलग चीज होती है।"

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Veer Sahu (@veersahuofficial)


क्यों हटा रही हैं पति के नाम का टैटू?
इस इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और लोग उनके तलाक तक के कयास लगाने लगे। लेकिन सपना चौधरी ने तुरंत इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए टैटू हटाने की असली वजह साफ कर दी।


सपना ने बताया कि वह अपने हाथ पर बने पति वीर के नाम के टैटू और अन्य टैटूज़ को हमेशा के लिए हटवाने जा रही हैं, क्योंकि यह उनके एक्टिंग करियर में बाधा बन रहे हैं।हाल ही में जब मैंने फिल्म की शूटिंग की, तो मुझे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चेहरे के मेकअप से ज्यादा समय हाथ के टैटू को छुपाने के लिए मेकअप करने में बर्बाद हो जाता था। मुझे आगे एक्टिंग में और ज्यादा काम करना है, जहां कई अलग-अलग किरदार निभाने पड़ते हैं। टैटू इसमें रुकावट बन रहे हैं, इसलिए मैं इन्हें हटा रही हूं। लोग कोई गलत अफवाह न उड़ाएं, इसलिए मैं खुद यह साफ कर रही हूं।"

 

फैंस जता रहे हैं मिली-जुली प्रतिक्रिया
सपना चौधरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच बहस छिड़ गई है। जहां कुछ फैंस उनके और वीर के रिश्ते को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ लोग उनके इस फैसले को बेहद प्रोफेशनल मान रहे हैं और एक्टिंग के प्रति उनके इस समर्पण की तारीफ कर रहे हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static