Weather Update: हरियाणा के कई जिलों में अगले 3 घंटे में हो सकती है बारिश
punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2023 - 07:46 PM (IST)
डेस्क: उत्तर भारत के कई प्रदेश इस समय बाढ़ की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसमें हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल में बाढ़ का प्रभाव अधिक देखने को मिल रहा है। बाढ़ की समस्या से दोचार हो रहे हरियाणा के लिए मौसम विभाग ने बुरी खबर दी है। कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें बताया गया है कि 13 जुलाई को शाम करीब 5 बजे के आसपास तेज हवाओं और गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन घंटों में हरियाणा के हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह जिलों व आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश के हो सकती है। इस दौरान उपरोक्त दिए गए कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बन रही है। वहीं बता दें की हरियाणा में यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण यमुना के आस पास के कई गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इसलिए आज हाथिनीकुंड बैराज के 18 गेट बंद कर दिए गए हैं। जिससे 2 दिन बाद यमुना का जलस्तर घटने और बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)