समाज के हर वर्ग की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनका कर्तव्य होगा: संजय भाटिया
punjabkesari.in Tuesday, Mar 17, 2026 - 11:06 AM (IST)
चंडीगढ़( चंद्रशेखर धरणी): भाजपा के नव निर्वाचित राज्य सभा सांसद संजय भाटिया कहते हैं कि अब उनकी पहली प्राथमिकता यह होगी कि मैं प्रदेश और देश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को मजबूती से संसद में उठाना है। समाज के हर वर्ग की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनका कर्तव्य होगा। वह यह मानते हैं कि सांसद का दायित्व केवल किसी एक वर्ग या क्षेत्र तक सीमित नहीं होता, बल्कि पूरे समाज के लिए काम करना होता है। इसलिए उनके पास कोई भी व्यक्ति आएगा तो वह बिना किसी भेदभाव के उनकी बात सुनेंगे और उसके लिए प्रयास करूंगा।
आज देश में मजबूत विपक्ष की जरूरत है। लोकतंत्र तभी मजबूत होता है जब सरकार के साथ-साथ विपक्ष भी सक्रिय और जिम्मेदार हो। हमें जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहना चाहिए और यही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। संजय भाटिया ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा की पार्टी है और उसके कार्यकर्ता उसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। वह सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देना चाहते है, जिन्होंने हमेशा पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया है। उनका प्रयास रहेगा कि संगठन और मजबूत हो और हम मिलकर जनता की आवाज को मजबूती से उठाएं।उनका मानना है कि राजनीति का उद्देश्य समाज को जोड़ना होना चाहिए, बांटना नहीं। मैं सभी समाज के लोगों को एक समान मानता हूं। राज्यसभा में वह हर वर्ग के लोगों के लिए समान रूप से काम करूंगा। कोई भी व्यक्ति उनके पास आएगा तो वह उसकी समस्या को बिना किसी भेदभाव के सुनूंगा और समाधान के लिए प्रयास करेंगे।
भाटिया ने कहा कि अगर पार्टी को लगता है कि कोई व्यक्ति जिम्मेदारी निभाने के योग्य है तो वह खुद ही उसे अवसर देती है। उनके साथ भी ऐसा ही हुआ। पार्टी नेतृत्व ने मेरे काम और सोच को देखते हुए मुझे यह जिम्मेदारी दी है। इसलिए वह इसे अपने लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी मानते है।
। राजनीति सेवा का माध्यम है। अब राज्यसभा में जा वह पूरी ईमानदारी से जनता के हितों के लिए काम करेंगे। उनका दरवाजा सभी के लिए खुला रहेगा और वह बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति की बात सुनने और उसके समाधान के लिए प्रयास करने की कोशिश करेंगे।
संजय भाटिया ने कहा कि नायब सिंह वास्तव में बेहद श्रेष्ठ नेता है। ऐसा लगता है जैसे हरियाणा के साथ-साथ वह पंजाब का भी नेतृत्व कर रहे हैं। हर धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी देखी जा रही है। वैसे भी पंजाब और हरियाणा का नाता बड़े भाई और छोटे भाई जैसा है। विपक्ष की भी सरकारे रही, ओमप्रकाश चौटाला भी पंजाब को बड़ा भाई बताते थे। अगर पार्टी उनकी ड्यूटी जहां भी लगाएगी, कोई मनाही नहीं है। पिछले साढे तीन महीने से वह लगातार वेस्ट बंगाल में ड्यूटी पर हैं । केरल और पंजाब जहां-जहां चुनाव है, पार्टी जहां उन्हें भेजेगी मैं जाने के लिए तैयार रहूंगा।
संजय भाटिया ने कहा कि 2014 में जब मुख्यमंत्री मनोहर लाल बने तब से एक जबरदस्त परिवर्तन हरियाणा में देखा गया है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी है जो नौकरी पहले सिफारिश और पैसे से मिलती थी आज गरीब के परिवार को नौकरी मिलती है। आज पढ़ाई और योग्यता को प्राथमिकता मिलती है। आज जो छोटी-छोटी सरकारी सुविधा घंटा लाइन में लगे रहने के बाद मिलती थी, आज ऑनलाइन फैसिलिटी मिनट में मिलती है। राशन और पेंशन के लिए बुजुर्ग सड़कों पर, पार्कों में, स्कूलों में पूरा-पूरा दिन बैठते थे उस तकलीफ को मनोहर लाल ने समझा। बेशक उन्हें अति आलोचना को भी सहन करना पड़ा बावजूद उसके वह अपने फैसले पर अडिग रहे जिसका फल आज हरियाणा की जनता को मिल रहा है। आज पढ़े-लिखे युवा नौकरी पाते हैं और नायब सिंह सैनी उस परंपरा को जारी रखे हुए मृदु भाषी व्यक्तित्व के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। आज गरीब से गरीब व्यक्ति हमारे मुख्यमंत्री का हाथ पकड़ कर अपनी बात बताता है।
पब्लिक डीलिंग के दौरान शायद आज तक कभी उनसे कोई नाराज ना हुआ हो। ऐसे स्वभाव वाले मुख्यमंत्री आज हरियाणा का नेतृत्व कर रहे हैं। मैं एक छोटा सा कार्यकर्ता हूं और मेरे जैसे कार्यकर्ताओं को जो पार्टी इतना सम्मान बक्शा है तो ऐसी पार्टी और ऐसी पार्टी के नेता वास्तव में एक श्रेष्ठ सोच का उदाहरण है। आज हरियाणा जैसी श्रेणी के सभी प्रदेशों को उठाकर देखो हरियाणा उन में नंबर वन की स्थिति पर है। आज सबसे अधिक रिवेन्यू हरियाणा जनरेट करता है। जीएसटी के मामले में हरियाणा हिंदुस्तान में नंबर वन है। आज व्यापारी भी खुश है, क्योंकि यहां ट्रांसपेरेंसी है। जब तक मैन हैंड रहेगा तब तक कहीं ना कहीं कुछ फायदा नुकसान होगा, यह सदियों की रीत है। लेकिन बहुत कुछ ऑनलाइन हो चुका है, जिसका लाभ जनता को मिल रहा है और बहुत से फैसले आने वाले समय में देखे जाएंगे। हरियाणा नंबर वन आज भी है और जिस प्रकार के व्यक्तित्व के व्यक्ति हरियाणा को नेतृत्व करने के लिए दिए जा रहे हैं, हरियाणा सदा नंबर वन पर बना रहेगा।