Haryana Breaking: जगदीश सिंह झींडा बने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान, साहुवाल के गुट ने किया वॉक आउट

punjabkesari.in Friday, May 23, 2025 - 03:09 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोर) :हरियाणा गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा बने। लेकिन इसका साहू वाल के गुट ने वॉक आउट किया। साहू वाल के गुट ने कहा कि कोर्ट जाएगी।

बता दें हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पहले स्थायी प्रधान के रूप में जगदीश सिंह झींडा का चुनाव हुआ है। कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा छठी पातशाही में आज आयोजित बैठक में कमेटी के 49 सदस्यों ने सर्वसम्मति से झींडा को प्रधान चुना। इस ऐतिहासिक मौके पर कार्यकारिणी का गठन भी किया गया, जिसके तहत नौ सह-नामांकित सदस्यों को शामिल किया गया। इसके बाद जगदीश सिंह झींडा ने गुरुद्वारे में अरदास के बाद अपने संबोधन में कहा कि हमारी प्राथमिकता गुरुद्वारों के प्रबंधन में पारदर्शिता, ऐतिहासिक गुरुद्वारों का संरक्षण और सिख शिक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देना होगा।

PunjabKesari

जगदीश सिंह झींडा के चयन को लेकर विवाद

वहीं, जगदीश सिंह झींडा के चयन को लेकर विवाद गहरा गया है। सिख नेताओं उत्तराधिकार सिंह नवी, बलदेव सिंह कमपुरा, हरमन सिंह, प्रकाश साहू वाल, बलदेव कैंप, दीदार सिंह नलवी और प्रकाश सिंह साहुवाला सहित उनके गुट के सदस्यों ने वॉक आउट किया और झींडा की नियुक्ति का कड़ा विरोध करते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। 

19 जनवरी को हुआ था एचएसजीएमसी चुनाव

19 जनवरी 2025 को हुए एचएसजीएमसी चुनाव में 40 सीटों में से 22 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की, जबकि झींडा के पंथक दल को 9, बलदेव सिंह कैम्पुरी के हरियाणा सिख पंथक दल (एचएसपीडी) को 6 और दीदार सिंह नलवी की सिख समाज संस्था को 3 सीटें मिलीं। पूर्व तदर्थ एचएसजीएमसी प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल को कलांवाली सीट (वार्ड 35) में 1,771 वोटों से हार का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

कमेटी के पदाधिकारी

  • जगदीश सिंह झींडा- प्रधान
  • गुरमीत सिंह मित्ता- सीनियर वाइस प्रधान
  • गुरबीर सिंह- वाइस प्रधान
  • अंग्रेज सिंह- महासचिव
  • बलविंदर सिंह- सहसचिव

मेम्बर्स 

  • करनैल सिंह 
  • पलविंदर सिंह
  • कुलदीप सिंह मुल्तानी
  • रुपिंदर सिंह
  • जगतार सिंह मान
  • टीपी सिंह

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static