PGI मारपीट प्रकरण के बाद बढ़ी नवीन जयहिंद की मुश्किलें, हरियाणा पुलिस ने खोले पुराने केस

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2022 - 07:56 PM (IST)

रोहतक(दीपक): पीजीआई में मारपीट मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद की मुश्किलें बढ़नी तय हो गई है। इस मामले में कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस ने जयहिंद के खिलाफ दर्ज कई पुराने केस भी खोल दिए हैं। इस सिलसिले में रविवार को रोहतक पुलिस जयहिंद को एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सिंचाई विभाग के कार्यालय में पहुंची। पुलिस द्वारा कार्यालय में निशानदेही करवाई गई। दरअसल इसी कार्यालय में एक अधिकारी के साथ नवीन जयहिंद का विवाद हुआ था।

 

PunjabKesari

 

सिंचाई विभाग के कार्यालय में हुए विवाद को लेकर करवाई गई निशानदेही

 

नवीन जयहिंद के एडवोकेट गौरव भारती ने बताया कि एक पुराने मामले में नवीन जयहिंद को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया है। उन्होंने बताया कि किसानों का आवाज उठाने के लिए जयहिंद सिंचाई विभाग के कार्यालय में गए थे। उस मामले में किसी व्यक्ति ने उनके खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। उसी केस में आर्य नगर पुलिस जयहिंद को प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। एडवोकेट भारती ने कहा कि हरियाणा पुलिस राजनीतिक इशारे पर काम कर रही है। इससे पहले भी नवीन जयहिंद यहीं रोहतक में ही थे, लेकिन कभी भी पुलिस ने इस मामले में पूछताछ करने के लिए उन्हें नहीं बुलाया। उन्होंने कहा कि नवीन जयहिंद पर दर्ज केस में पुराने केस को जोड़ना कहीं ना कहीं राजनीतिक साजिश की तरफ इशारा करता है। हालांकि गौरव भारती ने यह भी कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा। सरकार भले ही नवीन जयहिंद पर कितने भी केस दर्ज कर दे, लेकिन वे लोगों की आवाज उठाना बंद नहीं करेंगे।

 

PunjabKesari

 

युवाओं की आवाज उठाने के लिए जेल में रहने को तैयार : जयहिंद

 

इस दौरान नवीन जयहिंद ने कहा कि उनके खिलाफ पुराना केस ओपन करने से उन्हे कोई फर्क नहीं पड़ता। जयहिंद ने कहा कि सरकार चाहे उनके ऊपर 100 मुकदमे लगवा दे या 200 मुकदमे लगवा दे। इसके बावजूद वे जनता की आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे। नवीन जयहिंद ने कहा कि युवाओं की आवाज बुलंद करने के लिए वे पूरी उम्र भी जेल में रहने को तैयार हैं। 

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static