अंबाला में गृह मंत्री विज का जनता दरबार, प्रदेशभर से आए 5 से 6 हजार फरियादियों की सुनी शिकायतें

punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 09:39 AM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अनिल विज के जनता दरबार में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले महीने विज की सर्जरी होने की वजह से वह छुट्टी पर थे जिसकी वजह से जनता दरबार भी नहीं लग पाया था। एक महीने बाद शनिवार को विज का जनता दरबार लगा तो बीते कई दिनों से विज के जनता दरबार का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदें भी बढ़ी हुई नजर आई। लगभग एक महीने बाद लगे विज के जनता दरबार में हरियाणा भर से आई लोगों की भीड़ विज से मिलने के लिए सुबह से ही जुटना शुरू हो गई थी। सुबह से अंबाला आए फरियादी रात तक अपना नंबर आने का इंतजार करते रहे। फरियादियों की कसौटी पर हमेशा खरे उतरने वाले विज आखिरी व्यक्ति की शिकायत सुन कर ही उठे।
 
PunjabKesari

आपको बता दें कि विज के ऑपरेशन के चलते पीजीआई चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने विज को आराम करने की सलाह दी थी, लेकिन विज जनता दरबार लगने का संदेश दे चुके थे। विज ने जनता के बीच आकर उनकी समस्याएं सुनी। जनता दरबार के बाद अनिल विज ने बताया कि काम करने से ही उन्हें आराम मिलता है। विज की मानें तो उन्होंने आज भी  लगभग पांच से छह हजार लोगों की शिकायतें सुनी हैं। विज ने कहा कि वह लोगों की शिकायतें सुनते आए है और आगे भी इसी तरीके से सुनेंगे। विज बोले वह हमेशा लोगों के दुख तकलीफ में उनके साथ खड़े रहेंगे।

शिकायत लेकर आए राहुल ने बताया कि वह आज विज को अपनी समस्या बता कर ही जायेगें, क्योंकि विज की सुनवाई हर जगह होती है। दूसरा उदाहरण  गुरुग्राम से है जहां से आए पुरुषोत्तम ने भी यही बताया कि विज ही उन्हें आखिरी उम्मीद लगते हैं, अगर प्रदेश में कहीं भी सुनवाई न हो तो विज का दरबार ही आखिरी सहारा लगता है। तीसरा उदाहरण कैथल का है जहां से आए प्रवीण कुमार ने भी विज के समक्ष अपनी शिकायत रखी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static