ये कैसा कारनामा! 6 वर्ष के बच्चे को पीपीपी में दिखाया 22 साल, मामला जान होगी हैरानी

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 12:21 PM (IST)

झज्जर: परिवार पहचान पत्र में टांडाहेड़ी निवासी 6 साल के मिताष को 22 साल का दिखा दिया और उसकी आय भी तीन लाख रुपये सालाना दिखाई गई। इसे ठीक करवाने के लिए उसके दादा जिले सिंह पिछले कई माह से चक्कर काटते रहे। मामला सुर्खियों में आया तो मिताष के पीपीपी को मर्ज कर दिया और उसे ठीक भी कर दिया गया।


जिले सिंह ने बताया कि उसके बेटे जयप्रकाश की मृत्यु हो चुकी है। उसका पोता मिताष 6 साल का है पहचान पत्र अलग बना हुआ है। वह उसका परिवार पहचान पत्र अपने परिवार के दूसरे परिवार पहचान पत्र में मर्ज करवाने के लिए कई माह से चक्कर काटते रहे लेकिन उसे मर्ज नहीं किया गया। सीएससी केंद्र से भी आवेदन किया गया लेकिन उसके बाद भी समाधान नहीं हुआ। पोते के अलग बने परिवार पहचान पत्र में उसे 6 साल की बजाय 22 साल का दिखाया गया जबकि आधार कार्ड में उसकी जन्मतिथि 23 दिसंबर 2020 की है। बुजुर्ग जिले सिंह अपने पोते के अलग पीपीपी होने व जानकारी गलत दर्ज होने की समस्या लेकर कार्यालय में आए थे। उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static