अमेरिका से आए अप्रवासी भारतीय जसबीर सैनी व नरेंद्र जोशी का भव्य स्वागत

punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 10:30 AM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : कुरुक्षेत्र जिले के गांव प्रतापगढ़ में अमेरिका से आए अप्रवासी भारतीय एवं समाजसेवी व्यवसायी श्री जसबीर सैनी तथा श्री नरेंद्र जोशी का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर प्रतापगढ़ के सरपंच प्रदीप कुमार के अतिरिक्त पंच रोहित कुमार, दीपक कुमार, रामसरन सहित ग्राम पंचायत के लगभग सभी सदस्य उपस्थित रहे। वहीं लाडवा के ग्राम छापरा से शिवम सैनी, बलिंदर सिंह, शुभम् सैनी, गौरांग सिगंला भी विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सरपंच प्रदीप कुमार ने कहा कि जसबीर सैनी (बोस्टन) ने समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने प्रतापगढ़ वासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका योगदान गांव के लिए प्रेरणादायक है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static