हरियाणा BJP संगठन की दूसरी लिस्ट जारी: जवाहर यादव को मिली ये जिम्मेदारी, 6 मोर्चों के अध्यक्ष भी किए नियुक्त
punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 08:31 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी की ओर से 6 मोर्चों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके साथ मुख्य प्रवक्ता, आईटी प्रमुख और आईटी सह-प्रमुख के पद पर नियुक्ति की गई है। मुख्य प्रवक्ता मुख्यमंत्री के ओएसडी रह चुके जवाहर यादव को बनाया गया है। वहीं आईटी प्रमुख आदित्य चावला और सह प्रमुख रोहित सैनी को नियुक्त किया गया है।
बता दें कि किसान मोर्चा का अध्यक्ष दादरी से सुखविंद्र मांडी को बनाया गया है। पंचकूला से योगेन्द्र शर्मा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम के विधायक सत्यप्रकाश जरावता को एससी मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुग्राम से उषा प्रियदर्शी को महिला मोचा, यमुनानगर से कर्णदेव कंबोज को ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी नूंह के जॉन मोहम्मद को दी गई है।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)