Haryana Weather: हरियाणा में फिर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया Alert

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 08:33 AM (IST)

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में दिन-प्रतिदिन मौसम बदल रहा है। इस बीच लोगों को ठंड से राहत मिली है। इन दिनों मौसम भी साफ है, सुबह की शुरुआत धूप से हो रही है। मौसम विभाग ने 25 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। इसके बाद प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। 

PunjabKesari

येलो अलर्ट जारी 

मौसम विभाग के मुताबिक 25 फरवरी मंगलवार तक मौसम साफ रहेगा। मंगलवार देर रात तक मौसम करवट लेगाय़ इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। 27 और 28 फरवरी को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस बीच कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

PunjabKesari

बीते दिन सिरसा रहा सबसे ठंडा

बताया जा रहा है कि हरियाणा में रविवार को सबसे अधिक तापमान फरीदाबाद में 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सिरसा में सबसे कम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यानी कि रविवार को सिरसा सबसे ठंडा रहा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static