जेठ ने महिला से किया दुष्कर्म, पुलिस का FIR दर्ज करने से इंकार

punjabkesari.in Friday, Sep 14, 2018 - 02:59 PM (IST)

पलवल(गुरूदत्ता गर्ग): पलवल के महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत लेकर आई पीड़िता को बिना कार्यवाही वापिस लौटा दिया गया। पीड़िता हथीन उपमंडल के एक गांव की रहने वाली है जिसकी करीब ढाई साल पहले नूह के सिरौली गांव में शादी हुई  थी। पीड़िता के सगे जेठ ने पीड़िता को घर में अकेला पाकर हवस का शिकार बना डाला। 

पीड़िता इसके बाद से करीब डेढ़ वर्ष तक अपने मायके में ही रही थी। 1 साल पहले उसने पुलिस की महिला सेल में शिकायत दर्ज कराई जहां इस मामले की कार्यवाही चल रही थी। महिला सेल की अधिकारी के आदेश पर उसका पति महीने पहले ससुराल लेकर गया था। जिसके बाद उसे अकेला पाकर जेठ ने उसके साथ गलत हरकत की। उसने चिल्लाने की कोशिश की तो उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया।  

जब दुष्कर्म की बात महिला ने अपने पति को बताई तो उसने उसके ऊपर विश्वास नहीं किया और चुप रहने को कहा। जब वह नहीं मनाई तो उसे जान से मारने की धमकी देकर 3 दिनों तक कमरे में बंद रखा। मौक़ा पाकर उसने अपनी दास्तान बिचौला को बताई तो उसने मायके वालों को बुलाया, जिन्होंने मुश्किल से उसे वहां निकाला है।  पीड़िता के पिता ने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए इंसाफ चाहते है।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static