दर्दनाक हादसा: बारिश का पानी निकालते समय हाईवोल्टेज लाइन की चपेट में आया ज्वैलर, दोनों हाथ झुलसे

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 10:15 AM (IST)

सफीदों: नगर के रेलवे रोड पर सोमवार दोपहर करंट की चपेट में आने से एक स्वर्णकार गंभीर रूप से झुलस गया। घायल की पहचान जोगिंद्र वर्मा (55) निवासी सफीदों हुई है। जानकारी अनुसार जोगिंद्र रेलवे रोड पर लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से अपनी दुकान चलाता हैं। 

जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति की पहचान जोगिंद्र वर्मा (55), निवासी सफीदों के रूप में हुई है। जोगिंद्र रेलवे रोड पर 'लक्ष्मी ज्वैलर्स' के नाम से अपनी आभूषण की दुकान चलाते हैं। सोमवार दोपहर अचानक तेज बारिश शुरू होने के कारण उनकी दुकान की छत पर पानी जमा हो गया था।

जल निकासी के लिए जब उन्होंने पाइप में लोहे का सरिया डाला, तो सरिए का ऊपरी हिस्सा मुड़कर दुकान के ठीक सामने से गुजर रही हाईवोल्टेज 11 केवी बिजली लाइन से जा टकराया। सरिया टकराते ही एक जोरदार धमाका हुआ और करंट फैलने से जोगिंद्र बुरी तरह झुलस गए।

नागरिक अस्पताल से हायर सेंटर रेफर
धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए जोगिंद्र को रिक्शा में बिठाकर सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में जोगिंद्र वर्मा के दोनों हाथ बुरी तरह से झुलस गए हैं और उनका इलाज जारी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static