नशे का सेवन करवा कर युवक की हत्या का मामला, पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया अरेस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Dec 04, 2024 - 04:56 PM (IST)

जींद (अमनदीप पिलानिया): शहर के वाल्मिकी बस्ती रामराये गेट पर एक युवक की मौत होने के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पहले 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। युवकों पर आरोप लगा है कि हैबतपुर गांव के एक लड़के को ज्यादा नशे का सेवन करवाया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने इस पकड़े तीन आरोपियों की पहचान रविन्द्र उर्फ गंजा, संदीप उर्फ अखर और राहुल उर्फ मोनू वासी वाल्मीकि मोहल्ला रामराये गेट के तौर पर हुई है।  

ये है मामला

मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह ने अपने ब्यान में बताया कि उसका लड़का अरविन्द की उम्र 23 वर्ष है। 28 नवंबर को अरविन्द की पत्नी अंजली को पेट में दर्द हो रहा था। जिसको इलाज के लिए अरविन्द सरकारी अस्पताल लेग गया। इसके बाद पत्नी को घर छोड़ने के बाद वह मोबाइल ठीक करवाने के लिए वापिस शहर गया। उसके बाद वह रात को घर नहीं लौटा। इसके बाद हमें सूचना मिली कि अरविंद की मौत हो गई है और मोनू, रविन्द्र उर्फ गंजा व संदीप उर्फ अखर वासी ने ज्यादा नशे का सेवन करवा कर उसकी हत्या की है। मृतक के पिता वीरेंद्र सिंह ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों रविन्द्र उर्फ गंजा और संदीप उर्फ अखर को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने अब तीसरे आरोपी राहुल उर्फ मोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

3 आरोपी गिरफ्तारः उप निरीक्षक

इस मामले को लेकर उप निरीक्षक सतीष कुमार ने बताया कि 29 नवंबर को थाना शहर जींद में सूचना प्राप्त हुई कि वाल्मीकि मोहल्ला रामराये गेट पर हैबतपुर निवासी अरविन्द का शव पड़ा हुआ है। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि मृतक के पिता की शिकायत के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static