कांग्रेस के अंदर सभी जातियों तथा क्षेत्रों का पूर्णतया ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस ने जिम्मेदारियां सौंपी-जितेंद्र भारद्वाज

punjabkesari.in Thursday, Apr 28, 2022 - 08:12 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): नवनियुक्त संगठन पदाधिकारियों में हुड्डा गुट के जितेंद्र भारद्वाज की कांग्रेस संगठन में जिम्मेदारियों की लंबी फेहरिस्त है। वह ब्लॉक और जिला लेवल पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। 1991 से संगठन में शुरुआत करते हुए उन्होंने सोहना ब्लॉक के उप प्रधान पद की 1993 तक जिम्मेदारी निभाई। 1993-94 में हरियाणा युवा कांग्रेस के उपप्रधान, 1994-95 में हरियाणा युवा कांग्रेस के महासचिव, 1995-96 में प्रदेश ग्रामीण विकास एवं रोजगार मंत्री के एपीएस, 1996-97 में  युवा कांग्रेस गुड़गांव के जिला प्रधान, 1997-98 में एनएसयूआई के झारखंड और बिहार के प्रभारी, 1998-2002 तक सोहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रधान और महासचिव की जिम्मेदारी, 2002-10 तक भारद्वाज कांग्रेस कमेटी के सोहना ब्लॉक के अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारियां निभा चुके हैं।

भारद्वाज में हरियाणा कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, हरियाणा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सदस्य और गुड़गांव जिले के प्रधान पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इनके दादा लच्छीराम 31 साल तक सोहना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे और इनके ससुर स्वर्गीय चिरंजीलाल स्वतंत्रता सेनानी रहे। इनका भी राजनीतिक कैरियर कांग्रेस से ही शुरू हुआ और दादा से लेकर आज तक यह लगातार कांग्रेस पार्टी में विभिन्न संगठन के पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद नजदीक भारद्वाज की पहचान मात्र हुड्डा खेमा ही नहीं, बल्कि यह राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी के भी बेहद नजदीकी व्यक्तियों में शुमार हैं।

जितेंद्र भारद्वाज ने अपनी नियुक्ति पर नेता प्रतिपक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा उनके पुत्र दीपेंद्र हुड्डा राज्यसभा सांसद राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो भरोसा उन पर जाता है उसके लिए वह पूर्ण कर्मठता तन मन धन से पार्टी की सेवा करेंगे। जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के अंदर सभी जातियों तथा क्षेत्रों का पूर्णतया ध्यान रखते हुए राष्ट्रीय कांग्रेस ने जिम्मेदारियां सौंपी है। उन्होंने कहा कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों के अंदर हरियाणा के अंदर चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के अंदर किसी प्रकार की कोई भी गुटबाजी नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के लंबे राजनीतिक अनुभव वह मार्गदर्शन में कांग्रेस हरियाणा के अंदर सत्ताधारी पार्टी तथा आम आदमी पार्टी दोनों से सशक्त व कहीं मजबूत है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static