जेजेपी ने चौ. देवी लाल की नीतियों को बीजेपी के आगे रखा गिरवी: अभय सिंह

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2022 - 10:13 AM (IST)

सिरसा: इंडियन नैशनल लोकदल के प्रधान महासचिव व ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज पूरे हरियाणा में इनैलो की कल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर संगठन दिनों दिन मजबूत हो रहा है ओर वर्ष 2024 के विधान सभा चुनावों के बाद हरियाणा में इनेलो की सरकार गठित होगी। वे आज डबवाली रोड स्तिथ महाराज पैलेस में इनेलो की जिला स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में निरंतर बढ़ रही बेरोजगारी को दूर करने के लिए इनेलो ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है कि 2024 मे सत्तारूढ होने के बाद हर घर से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। जिन युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी उन्हें 5000 रु. प्रति माह बेरोजगाई भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहा की प्रदेश की बीजेपी व जेजेपी सरकार की गलत नीतियों से आज प्रदेश का हर वर्ग दुखी व परेशान है । उन्होंने कहा कि यह हैरत भरा है कि दिल्ली एन सी आर क्षेत्र मे हरियाणा के नौ जिलों मे सर्वाधिक बेरोजगारी का आंकडा है।

उप मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार का जनक
इनेलो नेता ने कहा कि जेजेपी ने प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी के नाम पर छलावा देते हुए हरियाणा के निजी औद्योगिक संस्थाओं मे 75 फीसदी हरियाणा के युवाओं को नौकरी देने की बात कही मगर ये घोषणा केवल घोषणा ही बन कर रह गई। उन्होंने कहा कि जेजेपी ने चौ. देवी लाल की नीतियों को बीजेपी के आगे गिरवी रख दिया। प्रदेश का युवा आज स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है।  उन्होंने कहा कि आज सिरसा जिला में जिस प्रकार नशे का प्रचलन ब?ा है वह चिंता करने वाली बात है। इनेलो नेता ने कहा कि इस सिलसिले में उन्होंने हरियाणा विधानसभा में भी आवाज उठाई थी मगर मुख्यमंत्री व उनके मंत्री मण्डल ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और आज युवा शक्ति नशे की चपेट मे आकर अपनी जान गवा रही है। उन्होंने कहा कि आज महंगाई और ब?ते अपराध इस बात को प्रमाणित करते हैं कि सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। अभय चौटाला ने कहा कि चौ. देवी लाल एवं इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने प्रदेश के मुख्य सेवक के तौर पर अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की थी जिसका लाभ प्रदेश के हर वर्ग को मिला था। 

उन्होंने टिप्पणी की कि आज प्रदेश का उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भ्रष्टाचार का जनक बना हुआ है। प्रदेश के हितों को ताक पर रख कर वे केवल अपना हित साध रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया की प्रदेश का हर मंत्री आज भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने में जुटा है और उनके दलाल काम की एवज मे धन बटोरने पर जुटे हैं इसके लिए पूरी तरह से वे जनहित को ताक पर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार के लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री व पूर्व मंत्री मण्डल दोषी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static