जेजेपी नेता दिग्विजय सिंह चौटाला का बड़ा बयान, ‘आप’ की साकारात्मक राजनीति के साथ जेजेपी

punjabkesari.in Monday, Apr 08, 2019 - 07:14 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज): लोकसभा चुनाव की रणनीतियों के साथ पार्टी के प्रचार प्रसार में लगे जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला बवानी खेड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि जेजेपी आम आदमी पार्टी के साथ रह सकती है, लेकिन कांग्रेस के साथ कभी नहीं रहेगी। वहीं उन्होंने अपने व दुष्यंत के लोकसभा चुनाव ना लङने के भी संकेत दिए। दिग्विजय कहा कि वह कांग्रेस का साथ कभी नहीं देंगे क्योंकि कांग्रेस ने जयप्रकाश आंदोलन के साथ देवीलाल के विरोध में एक मुहिम की शुरूआत की थी।

दिग्विजय ने कहा जींद उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के वजह से उनको मजबुती मिली थी। इसलिए अगर आप नेताओं को साकारात्मक राजनीति करनी है तो वह उनके साथ आने को तैयार है जिससे दोनों पार्टियों को मजबुती मिलेगी। वहीं उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र को निशाना बनाते हुए कहा कि भाजपा को घोषणा पत्र लोगों के लिए काठ की हांडी के बराबर है। दिग्विजय ने कहा कि जनता भाजपा के झुठे राष्ट्रवाद को पहचान चुकी है और इस बार चुनावों में जनता भाजपा को बङा सबक सिखाएगी। वहीं अभय सिंह चौटाला की सीएम मनोहरलाल से आज हुई मुताकात पर कटाक्ष किया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष विपक्ष का होता है, लेकिन वो हमेशा बीजेपी के साथ रहे और हम पर बीजीपी की बी टीम होने का आरोप लगाते रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Related News

static