JJP Leader Murder Case: गुजरात से पकड़े गए 4 हत्यारे, आरोपियों को हांसी लाई पुलिस ...मुख्य शूटर अभी गिरफ्त से बाहर

punjabkesari.in Tuesday, Jul 16, 2024 - 10:10 AM (IST)

हांसी(संदीप सैनी) : जजपा नेता रवींद्र सैनी हत्याकांड में पुलिस के बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रवींद्र सैनी की हत्या के मामले में चार मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों को हांसी पुलिस और एसटीएफ की ज्वाइंट टीम ने गुजरात से धर दबोचा। हालांकि गिरफ्तार किए गए चारों  आरोपियों  शूटर नहीं है। ये केवल सैनी की हत्या की प्लानिंग में शामिल थे। पुलिस द्वारा इन  आरोपियों  का रिमांड लिया जाएगा।

सूत्रों की माने तो हत्याकांड को अंजाम देने वाले शूटरों के गिरेबा तक पुलिस के हाथ पहुंच चुके हैं और जल्द उनकी गिरफ्तारी हो सकती है। सैनी की हत्या के मामले में प्लानिंग के अब पांच  आरोपि  पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। जिसमें मुख्य साजिशकर्ता विकास उर्फ विक्की को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लेकर आई थी, जिसकी गिरफ्तारी डाल पुलिस रिमांड पर ले पूछताछ कर रही है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अभी भी वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य शूटर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। एसआईटी व एसटीएफ टीमें लगातार हरियाणा व पड़ोसी राज्यों में आरोपितों के संदिग्ध ठिकानों पर रेड कर रही है व पड़ोसी राज्यों में छापेमारी कर रही है व जल्द ही इन आरोपितों की भी गिरफ्तारी हो सकती है।

 

जानकारी के अनुसार सभी आरोपी हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद एक साथ फरार हुए थे। जिसके बाद आरोपी पहले राजस्थान और बाद में गुजरात पहुंचे थे। गुजरात जाने के बाद आरोपी अलग-अलग हो गए थे। जिसके कारण केवल हत्या में साजिशकर्ता चार आरोपियो  ही पुलिस के हत्थे चढ़ सके। शूटरों को गिरफ्तार करने के लिए हांसी पुलिस लगातार आरोपियो के पिछे लगी हुई है।

 

मुख्यमंत्री ने दिया था दो दिन का समय :  

रवींद्र सैनी के हत्यारों को पकड़ने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 2 दिन का समय दिया था। अब ऐसे में चार आरोपितों की गुजरात से गिरफ्तारी के बाद राहत की सांस ली है। वारदात में मुख्य साजिशकर्ता विकास उर्फ विक्की से एडीजीपी, एसपी हांसी और एसटीएफ इंचार्ज ने कई घंटों तक पूछताछ की थी। जिसके बाद पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे थे। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए हांसी पुलिस पर राजनैतिक के साथ-साथ शहर के लोगों का भी दबाव था।

 

ये था मामला
गौरतलब है कि 10 जुलाई का तीन लोगों ने रवींद्र सैनी की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी चौथे युवक के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हुए थे। चारों आरोपी भागते समय सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए थे। आरोपित कुछ दूरी के बाद गाड़ी में सवार होकर फरार हुए थे। इस दौरान वे लोकल रूट से होते हुए राजस्थान में एंटर हुए थे। जिसके बाद आरोपित राजस्थान से होते हुए गुजरात जा पहुंचे थे। जहां से शूटर अलग हो गए थे। सैनी की हत्या के विरोध में एक दिन हांसी बंद का भी आह्वान किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static