हांसी शोरूम मैनेजर मर्डर केस में बड़ा एक्शन, पुलिस रेड के दौरान बिल्डिंग से कूदे 2 मुख्य आरोपी...पैर टूटे

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 07:07 AM (IST)

हांसी(संदीप) : हांसी में हिसार-दिल्ली हाईवे पर NH10 के के नाम से मार्केट में जोकी शोरूम के मैनेजर सूरज हत्याकांड में हांसी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार (आईपीएस) के मार्गदर्शन में सीआईए-2 हांसी की टीम ने मामले के मुख्य आरोपी साहिल बामल और विकास मलिक को गिरफ्तार कर लिया है।

हांसी सीआईए के  PSI कपिल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी सेक्टर-5 हांसी के निकट स्थित क्वार्टरों में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस टीम को देखते ही दोनों आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बिल्डिंग से छलांग लगा दी। इस दौरान उनके पैरों में चोटें आईं। हालांकि पुलिस कर्मियों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। गिरफ्तारी के बाद घायल अवस्था में दोनों आरोपियों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल हांसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static