रामकुमार गौतम को अपने से नहीं, जननायक जनता पार्टी के नाम से मिले वोट: रणधीर सिंह

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 09:03 PM (IST)

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी) जननायक जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यालय सचिव रणधीर सिंह ने पंजाब केसरी से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि नारनौंद विधानसभा के विधायक राम कुमार गौतम जननायक जनता पार्टी के नाम से जीते हैं। रणधीर ने कहा कि राम कुमार को जेजेपी के नाम पर ही वोट मिले, उनके अपने नाम पर नहीं।

रणधीर सिंह ने कहा कि रामकमार गौतम बुजुर्ग है और जनता की जननायक जनता पार्टी से बेहद उम्मीदें हैं, जो उनके क्षेत्र में काम नहीं हो रहे या राम कुमार गौतम द्वारा नहीं करवाए जा रहे, लेकिन जनता की उम्मीदों पर जननायक जनता पार्टी खरा उतरेगी। जिसे लेकर नारनौंद हलके में 5 अप्रैल को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पार्टी के संस्थापक डॉ अजय चौटाला की संयुक्त जनसभा होगी। जिसमें कई शिलान्यास और उद्घाटन किए जाएंगे। बता दें कि जेजेपी के विधायक रामकुमार गौतम द्वारा लगातार जननायक जनता पार्टी और दुष्यंत चौटाला पर तरह-तरह के कटाक्ष किए जाते रहे हैं, लेकिन उसके उलट हमेशा दुष्यंत चौटाला द्वारा केवल एक ही जवाब दिया जाता रहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ और बुजुर्ग नेता है।

दुष्यंत प्रतिदिन 100-150 लोगों से मिलते :रणधीर सिंह

रणधीर सिंह ने कहा कि डॉ. अजय सिंह की वापसी के बाद से ही पार्टी में एक उमंग और लहर है और इससे पार्टी में काफी मजबूती आई है। जननायक जनता पार्टी के लिए जनता की सेवा हमेशा सर्वोपरि है। फील्ड में रहकर जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। इसी संकल्प के साथ दुष्यंत चौटाला रोजाना 100-150 लोगों से व्यक्तिगत रूप से मिलते हैं और उनके काम करवाते हैं। हमारे सभी वरिष्ठ नेता डॉ अजय सिंह, नैना चौटाला, दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय सिंह, सरदार निशान सिंह, केसी बांगड़ इत्यादि सभी वरिष्ठ नेता लगातार सदस्यता अभियान पर फोकस किए हुए फील्ड में हैं और पार्टी ने डॉ. अजय सिंह के जन्मदिन के अवसर 13 मार्च से लेकर 13 अप्रैल तक प्रदेश में सदस्यता अभियान चला रखा है। हमने राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की मीटिंग में सदस्यता अभियान की घोषणा की थी।

 

जजपा 10 विधायकों के क्षेत्रों में कर रही है बड़ी जनसभाएं: रणधीर सिंह

रणधीर सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी 10 विधायकों के क्षेत्रों में पार्टी एक विशाल जनसभाओं का आयोजन करने जा रही है। जो कि 27 मार्च को बाढड़ा विधानसभा में पार्टी संस्थापक डॉ. अजय सिंह और नैना चौटाला नर विशाल जनसभा में शिरकत की गई और एक कालेज का शिलान्यास किया गया। 28 को विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के विधानसभा क्षेत्र नरवाना में एक जनसभा आयोजित हुई। 29 को जिला कैथल के पुंडरी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और जुलाना में डॉ अजय सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। 5 तारीख को नारनौंद में डॉ. अजय सिंह और दुष्यंत चौटाला की संयुक्त रैली होगी। 8 तारीख को देवेंद्र बबली विधायक के क्षेत्र टोहाना में जनसभा होगी। 10 तारीख को बरवाला के विधायक जोगीराम द्वारा एक रैली का आयोजन किया जाएगा। 13 तारीख को मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विधानसभा क्षेत्र उचाना में एक बड़ी रैली का आयोजन होगा, जिसमें डॉ अजय सिंह भी शिरकत करेंगे। रणधीर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन और कोविड के कारण पार्टी जनता में जाकर संतोषजनक काम नहीं कर पाई। गेहूं की कटाई से पहले ही पार्टी सदस्यता अभियान की मॉनिटरिंग पूरी कर लेगी। 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की याद में एक किसी  विधानसभा में एक बड़ी रैली का आयोजन भी पार्टी करने जा रही है।

 

उचाना कार्यक्रम में चौ. वीरेंद्र डूमरखा की रह गई थी कुर्सियां खाली: रणधीर सिंह

रणधीर सिंह ने कहा कि चौधरी बिरेंद्र डूमरखा द्वारा उनके विधानसभा क्षेत्र उचाना क्षेत्र में उनके राजनीतिक जीवन की 50 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक निजी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लेकिन उनकी कुर्सियां खाली रह गई। जबकि उससे पहले जननायक जनता पार्टी द्वारा  आयोजित कार्यक्रम मैराथन में 20-25 हजार लोगों ने शिरकत की और 80 फीसदी इसमें युवा शामिल थे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static