पंचकूला में CM के औचक निरीक्षण को लेकर बेखबर JJP, नेता बोले- हमें नहीं दी गई कोई जानकारी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 21, 2022 - 10:32 PM (IST)

पंचकूला(चंद्रशेखर धरणी): पंचकुला जेजेपी शहरी जिला अध्यक्ष ओपी  सिहाग ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा  पंचकूला  नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो का औचक  निरीक्षण करने से अधिकारियों पर दबाव बनेगा तथा विकास कार्यों में तेजी आएगी। दरअसल मुख्यमंत्री ने 19 दिसंबर को पंचकूला के  सेक्टर 19 व इंडस्ट्रियल  एरिया फेज वन में बन रहे ओवर  ब्रिज तथा सेक्टर 3 में निर्माणाधीन नगर निगम कार्यालय का अचानक  निरीक्षण किया था। सीएम मनोहर लाल ने संबंधित अधिकारियों को तय  समय सीमा में कार्य पूरा  करने का निर्देश दिया था।

 

मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम के दौरान  स्थानीय विधायक एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ,नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल  सहित भाजपा के काफी पदाधिकारी एवं   वार्ड नंबर 8 (सेक्टर 19 ) का पार्षद तथा  जिले  के  आला अधिकारी उपस्थित थे। इस बीच जजपा के शहरी  जिला अध्यक्ष ओपी  सिहाग,पार्टी के वरिष्ठ  पदाधिकारियों  तथा  पार्षदों को मुख्यमंत्री के इस  दौरे  बारे कोई  सूचना नहीं थी। इसे लेकर बुधवार को जननायक जनता पार्टी के दोनों निर्वाचित  पार्षदों, वार्ड नंबर 9 से राजेश निषाद तथा वार्ड नंबर 14 से सुशील गर्ग ने  जेजेपी  शहरी जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग के सेक्टर 12 कार्यालय में पहुंचकर उनके सामने अपना विरोध दर्ज करवाया।

 

दोनों पार्षदों ने कहा कि मुख्यमंत्री  वार्ड नंबर 9 (अभयपूर तथा इंडस्ट्रीयल एरिया फेज वन) में आए थे, जहां से पार्षद जेजेपी के  राजेश निषाद हैं,  परंतु उनको सूचना न  होने  के कारण वो इस  मौके पर हाजिर नहीं हो सके। अगर  वे वहां हाजिर होते तो  मुख्यमंत्री के  स्वागत के साथ अपने वार्ड की  समस्याओं से  भी उनको  अवगत कराते। जजपा जिला अध्यक्ष सिहाग ने भी मुख्यमंत्री के पंचकूला  में विकास  कार्यों बारे औचक दौरा करने बारे सूचना न होने पर गहरी निराशा प्रकट  की तथा कहा कि यह  बहुत ही अफसोस जनक बात है कि न तो जिला प्रशासन ने  न ही नगर निगम मेयर तथा  न  ही भाजपा पंचकूला कार्यालय द्वारा उनकी पार्टी को  मुख्यमंत्री के  आगमन  बारे कोई  सूचना  दी गई।

 

उन्होंने कहा कि जब  प्रदेश में गठबंधन की सरकार है तो दोनों  पार्टियों में आपसी तालमेल बहुत जरूरी है तथा ऐसे  महत्वपूर्ण कार्यक्रम में हमे इग्नोर करना दोनों पार्टियों के हित में नहीं है । सिहाग ने  कहा कि  वो इस  मामले को  मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री के संज्ञान में  लाएंगे तथा मांग करेंगे कि भविष्य में इसे  दोहराया न जाये । ओपी सिहाग ने कहा कि उनकी पार्टी  तथा  उनके  नेता  दुष्यंत चौटाला उपमुख्यमंत्री  हरियाणा की  स्पष्ट सोच है कि पंचकुला सहित सारे प्रदेश में जबरदस्त विकास हो ,खूब  तरक्की हो, प्रदेश में खुशहाली आये, नागरिकों  को अच्छी शिक्षा ,चिकित्सा , रोजगार   उपलब्ध हो तथा दोनों पार्टियों का गठबंधन मजबूत हो ताकि  दोनों मिलकर  लम्बे समय तक प्रदेश की सेवा कर सके।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static