फरीदाबाद जिला परिषद चुनाव में छाई JJP, वार्ड 1 से पार्षद विजय लोहिया बने चेयरमैन

punjabkesari.in Sunday, Dec 25, 2022 - 09:33 AM (IST)

चंडीगढ़/फरीदाबाद(चंद्रशेखर धरणी): जननायक जनता पार्टी ने फरीदाबाद जिला परिषद चुनाव में बड़ी सफलता हासिल की है। जेजेपी के विजय लोहिया चेयरमैन बनने में सफल हुए हैं। वे फरीदाबाद के वार्ड नंबर चार से पार्षद हैं और कुछ समय पहले ही उन्होंने चंडीगढ़ में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में जजपा का दामन थामा था।

 

नवनिर्वाचित चेयरमैन विजय लोहिया ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि जिला का विकास तेजी से करवाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पार्षदों को साथ लेकर फरीदाबाद की प्रगति के लिए कार्य किया जाएगा। लोहिया ने कहा कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के साथ मिलकर उनकी जनहितैषी नीतियों पर चलते हुए आगे बढ़ेंगे। इससे क्षेत्रवासियों को भी लाभ मिलेगा।

 

फरीदाबाद में जेजेपी का चेयरमैन बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई और कहा कि इससे जिला में जजपा को और मजबूती मिली है। इस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय सचिव कृष्ण जाखड़, जिला अध्यक्ष राजेश भाटिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष माणिक मोहन शर्मा, वार्ड नंबर 3 के पार्षद अब्बास खान आदि मौजूद रहे।

 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Gourav Chouhan

Recommended News

Related News

static