आज प्रदेशभर में जेजेपी मनाएगी अंबेडकर जयंती

punjabkesari.in Thursday, Apr 14, 2022 - 09:07 AM (IST)

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी): वीरवार को जननायक जनता पार्टी संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती प्रदेशभर में मनाएगी। सभी 22 जिलों में वरिष्ठ नेताओं की मौजदूगी में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाबा भीम राव अंबेडकर वीरवार को जननायक जनता पार्टी संविधान निर्माता व भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की जयंती प्रदेशभर में मनाएगी। सभी 22 जिलों में वरिष्ठ नेताओं की मौजदूगी में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बाबा भीम राव अंबेडकर को नमन करेंगे और राष्ट्र व समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद करेंगे। 

 

Koo App
समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने तथा शोषित व वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले भारत के संविधान निर्माता, भारत रत्न, बाबासाहेब डॉ० भीम राव अम्बेडकर जी को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। उनका तप, दूरदृष्टि, महान व्यक्तित्व व समर्पण प्रेरणादायी है। #राष्ट्रनायक_अम्बेडकर - Manohar Lal (@manoharlalbjp) 14 Apr 2022
 

 

 

 

जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं के तय कार्यक्रमों के अनुसार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला और प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह भिवानी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला करीब दोपहर 12 बजे पानीपत के इसराना और इसके बाद शाम को सिरसा में आयोजित बाबा साहेब के जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचेंगे। इसी तरह कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली फतेहाबाद में और राज्य मंत्री अनूप धानक उकलाना, बरवाला और जींद में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला रोहतक जिले के गांव बलियाना में आयोजित जयंती समारोह में होंगे। 

 


वहीं विधायक ईश्वर सिंह गुहला चीका व पूंडरी हलके में और विधायक नैना सिंह चौटाला व जेजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी दादरी जिले में अंबेडकर जयंती मनाएंगे। इनके अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी पार्टी जिला कार्यालयों पर आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और बाबा भीम राव अंबेडकर को नमन करेंगे।

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static