‘शाहाबाद के विधायक रामकरण काला द्वारा किसानों के हक में दिए इस्तीफे को वापस लेगी जेजेपी’(VIDEO)
punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2023 - 06:44 PM (IST)
कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल-अंबाला रोड स्थित हिंदू कन्या विद्यालय में पहुंचे जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला ने प्रेस वार्ता कर बताया कि मिशन दुष्यंत की जजपा पार्टी ने शुरुआत की है। जिसकी शुरुआत फरीदाबाद से हुई है। इसी क्रम में आज कैथल में आना हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, दिग्विजय चौटाला अपने स्तर पर विधानसभाओं और जनता के बीच में हैं और मैं भी पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुंच रहा हूं।
शाहाबाद में किसानों के ऊपर हुई लाठीचार्ज के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे विधायक ने जो मध्यस्था करनी थी वह की। स्वयं मुख्यमंत्री ने भी इस बात का जिक्र किया है। रामकरण काला मुख्यमंत्री से गुजारिश कर सकता है, वह उसने अपने स्तर पर की है।
शाहबाद विधायक रामकरण काला के शुगर फेड चेयरमैन के इस्तीफे पर अजय चौटाला ने कहा कि इस्तीफों से समाधान नहीं होता। मैंने जनसभा में यही कहा कि इससे पहले पंजाब की नेत्री हरसम्रीत कौर बादल ने केंद्र सरकार से भी इस्तीफा दिया था। मेरे भाई अभय चौटाला ने विधायकी से भी इस्तीफा दिया था क्या। अभी फिर से समाधान हो सकता है बैठ कर बात होगी, चाहे वह मुद्दा सूरजमुखी की फसल पर MSP रेट का हो या भावांतर फसल का मुद्दा हो, बातचीत से ही समाधान होगा। मैं रामकरण काला से इस्तीफा वापस लेने के लिए बात करूंगा।
गठबंधन पर दोनों दलों की हो रही बयानबाजी पर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज गठबंधन के दो मुखिया हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बयानबाजी या कहीं बाहर हो जाती हैं। जाने अनजाने में इसलिए आज मौजूदा हालात में गठबंधन ठीक से चल रहा है। निर्दलीय विधायकों के समर्थन पर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि वह शुरू से ही सरकार के साथ हैं। किसान आंदोलन में एक विधायक ने थोड़ी दूरी बनाई थी। वह भी बाद में वापस आ गया।
बुढ़ापा बुढ़ापा पेंशन के मुद्दे पर अजय सिंह चौटाला ने कहा कि हमने ₹500 सत्ता में भागीदारी होने के बाद बढ़ाई है। कांग्रेस क्या कहती है इस पर मत जाइए।
जिस पार्टी का आज तक संगठन नहीं बना वह क्या स्टैंड लेगी। इनका तो यह हाल है कि हम एक प्रभारी का नाम याद करते हैं इतनी देर में उनका प्रभारी ही बदल जाता है। ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी। जूतियां में खीर बंट रही है। 10,000 बुढ़ापा पेंशन देने की बात तो मेरा भाई अभय चौटाला भी करता है। ना नौ मन तेल होगा ना राधा नाचेगी।
कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए अजय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस 10 साल से अपना संगठन नहीं बना पा रही। हम इनके एक प्रभारी का नाम याद करते हैं दूसरा बदल जाता है। अब एक और नया प्रभारी आया है।
गठबंधन के सवाल पर कहा कि एक समय था जब सीएम हमारा होता था और भाजपा सहयोगी होती थी। चुनाव में किसके पास कितनी सीट होगी कौन कहां से लड़ेगा यह चुनाव डिक्लेयर होने के बाद का मुद्दा है।
वीरेंद्र सिंह के द्वारा कई विधायकों की भाजपा में जॉइनिंग देने के सवाल का जवाब देते हुए अजय चौटाला ने कहा कि मैं उन्हें मान जाऊंगा कि वह एक विधायक को ही जॉइनिंग करवा दें। हम तो उसी दिन अपनी दुकान को बंद करके अपने घर चले जाएंगे। कहने से नहीं होता करना पड़ता है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)