कल होगी नौकरियों की बरसात, लगेगा रोजगार मेला
punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 06:36 PM (IST)
गुड़गांव, (ब्यूरो): मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा 21 अगस्त को युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला मिनी सचिवालय, गुरुग्राम की 5वीं मंजिल स्थित कमरा नंबर 513-14 में आयोजित होगा।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
मंडल रोजगार कार्यालय के अनुसार, रोजगार मेले में ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, एक्सिस बैंक, मेराक्वी प्राइवेट लिमिटेड, हिताची एटीएम प्राइवेट लिमिटेड तथा एनआईआईटी फाउंडेशन सहित विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी। मेले में 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई एवं डिप्लोमा पास बेरोजगार युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे।
रोजगार कार्यालय ने इच्छुक युवाओं से आह्वान किया है कि वे रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और अपने साथ रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित दस्तावेज तथा अपना बायोडाटा (रिज्यूमे) अवश्य लेकर आएं।