मेदांता अस्पताल में जेपी नड्डा ने जूस पिलाकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन

punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 10:11 AM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): पारदर्शी पेपर प्रणाली की मांग को लेकर अनशन कर रहे प्रसिद्ध इंजीनियर एवं समाजसेवी सोनम वांगचुक का देर रात को केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा दिया। सरकार द्वारा सोनम वांगचुक की मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए सोनम अनशन समाप्त करने को तैयार हुए। देर रात करीब सवा 11 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मेदांता अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों ने आईसीयू में सोनम वांगचुक से मुलाकात की और काफी देर तक दोनों में बातचीत भी हुई। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से सोनम के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। मुलाकात के दौरान सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि सहित अन्य भी आईसीयू में मौजूद रहे। इसका एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी सांझा किया गया है जिसमें जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह सोनम वांगचुक से बात कर रहे हैं और उन्हें जूस पिलाकर अनशन समाप्त करा रहे हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

सोनम वांगचुक ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी समास्या का सबसे प्रभावी समाधान केवल संवाद है। मुझे पूरी उम्मीद है कि सरकार छात्रों और युवाओं से जुड़ी इन गंभीर मांगों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार करेगी। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सकारात्मक आश्वासन दिया और कहा कि सरकार जंतर मंतर पर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई को संसद मार्च में शामिल हुए छात्रों व कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज केस वापस लेने पर विचार कर रही है। NEET पेपर लीक विवाद के कारण अपनी जान गवाने वाने छात्रों के परिवारों को उचित वित्तीय मुआवजा देने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही संसद में पेपर लीक विरोधी कानूनों पर व्यापक और शैक्षणिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा कर रही है।

 

PunjabKesari

 

इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त करने का निर्णय, मोदी सरकार की छात्रों के प्रति प्रतिबद्धता का दर्शाता है। सरकार देश में पारदर्शी परीक्षा तंत्र स्थापित करने और पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए संकल्पबद्ध है। देश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static