15 साल की किशोरी को बंधक बनाकर कराया जा रहा था  घरेलू काम, भरपेट खाना भी नहीं हुआ नसीब

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 10:57 PM (IST)

गुड़गांव,(ब्यूरो) : 15 साल की किशोरी को घर पर बंधक बनाकर घरेलू काम कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी महिला ने किशोरी को भरपेट खाना तक नहीं दिया। जब भी वह घर जाने की बात कहती तो उसे जान से मारने की धमकी दी। इसकी भनक जब चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को लगी तो कमेटी के सदस्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और किशोरी को रेस्क्यू किया। इसके साथ ही सेक्टर-65 थाना पुलिस को शिकायत देकर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115, 351(3) व 75 जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट 2015 के तहत केस दर्ज कराया है।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

पुलिस के मुताबिक, चाइल्ड वेलफेयर कमेटी सेक्टर-15 की उषा कोहली ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-59 की पिरामिंड मिड टाउन सोसाइटी की रहने वालेी चंदा कुमारी ने अपने घर पर 15 साल की किशोरी को घरेलू काम के लिए बंधक बनाकर रखा हुआ है। उसे न तो भरपेट खाना दिया जाता है और न ही उसके परिवार वालों से बात कराई जाती है। जब भी वह अपने घर जाने की बात कहती है तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती है। सूचना पर जब टीम मौके पर पहुंची तो जांच के दौरान जानकारी सही पाई गई। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर जांच करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को शेल्टर होम भेजा गया है और उसकी काउंसलिंग कराई जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pawan Kumar Sethi

Related News

static