विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा आ रहे हैं जेपी नड्डा, दिल्ली में हुई बैठक

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 05:45 PM (IST)

नई दिल्ली (कमल कांसल): हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर नई दिल्ली में आज प्रदेश भाजपा की एक बैठक हुई जिसमें चर्चा की गई कि चुनावों का प्रचार प्रदेश मेंकिस प्रकार किया जाएगा। प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा 27 अगस्त को हरियाणा आ रहे हैं।

वहीं प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि धारा 370 हटाने का मुद्दा लोगों में लेकर जाएंगे,  जनता के बीच चर्चा रहेगी। बराला ने पूर्व मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के धारा 370 हटाने के समर्थन वाले बयान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा को अब क्यों याद आई कि कांग्रेस भटक गई है। कांग्रेस का पहले दिन से यही स्टैंड रहा, हुड्डा ने यह आवाज हमेशा सुनी है, आज भाजपा ने 370 हटाई तो हुड्डा साहब को लगता है कि इसका नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि हुड्ड में दम होता तो पहले हमसे सुर में सुर मिलाते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static