Haryana: कुरुक्षेत्र के कबड्डी प्लेयर की हिमाचल में  मौत, मां-बाप का इकलौता बेटा था रितिक

punjabkesari.in Sunday, May 11, 2025 - 04:34 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : हरियाणा से दु:खद खबर सामने आई। जहां कुरुक्षेत्र के नेशनल कबड्डी प्लेयर रितिक की हिमाचल में सड़क हादसे में मौत हो गई जबकि पानीपत और करनाल के रहने वाले 5 साथी खिलाड़ी भी घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही हिमाचल पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। 

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि ये सभी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में कबड्डी टूर्नामेंट खेलने जा रहे थे। तभी नंगल डैम के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। उनकी कार दो ट्रकों के बीच में फंस गई। रितिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उनकी जुड़वां बहन हैं। रितिक के पिता कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर गांव में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static