Haryana Assembly Election: ‘जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे’ गाने वाले कन्हैया मित्तल कांग्रेस में होंगे शामिल

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 12:57 PM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। भजन गायक कन्हैया मित्तल कांग्रेस में शामिल होंगे। वह पंचकूला सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहते थे। हालांकि भाजपा ने यहां से ज्ञानचंद गुप्ता को दोबारा टिकट दिया है।

कन्हैया मित्तल वही गायक हैं, जिन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले 'जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे' गाना गाया था। यह गाना काफी फेमस हुआ था। मित्तल अक्सर भाजपा के कार्यक्रमों में नजर आते थे। एक निजी चैनल में कन्हैया मित्तल ने कहा कि मैंने भाजपा से कभी टिकट की उम्मीद नहीं की। हम सभी जगह काम कर सकते हैं। मैं कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। अभी तारीख और समय तय नहीं है। मैं लोगों से अपील करना चाहूंगा कि एक दल को सनातन का प्रतीक न समझें, सनातन हर जगह है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static