सपनों की उड़ान: फरीदाबाद के युवाओं ने UPSC में गाड़े झंडे; कनिष्क को 72वीं और नीरज को मिला 598वीं रैंक

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 06:54 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) द्वारा घोषित किए गये सिविल सेवा परीक्षा परिणाम में फरीदाबाद के युवओं ने अपना परचम लहराया है। जहां कनिष्क अग्रवाल ने ऑल इंडिया में 72वीं रैंक प्राप्त की है। वही गांव मिर्जापुर के रहने वाले नीरज यादव ने 598वीं रैंक और शुभम झा ने 810वीं रैंक हासिल कर सफलता प्राप्त की है। उनकी इस कामयाबी से सभी के घरों में खुशी का माहौल है।

दोबारा तैयारी कर सुधारी रैंक

सेक्टर -28 के रहने वाले ने साल 2023 में UPSC परीक्षा को पास कर कामयाबी हासि की थी। उस समय उनकी रैंक 279 आयी थी जिससे वह संतुष्ट नही थे। क्योंकि उनको भारतीय राजस्व सेवा (IRS) में चयन मिला था। लेकिन वो आईएएस बनना चाहते थे। इसी को लेकर उहोंने दोबारा से परीक्षा देने का फैसला लिया। इस बार उनको UPSC परीक्षा में 72वां रैंक हासिल किया है।

ट्रेनिंग के साथ ही तैयारी जारी रखी

कनिष्क ने अपनी IRS की ट्रेनिंग के साथ ही UPSC की तैयारी जारी रखा । वह रोजाना करीब 7 से 8 घंटे पढ़ाई करते थे। ट्रेनिंग का टाइम खत्म होते ही वह UPSC की तैयारी में लग जाते थे। उन्होंने अपने मात-पिता को इस कामयाबी का श्रेय दिया है। मिर्जापुर गांव के रहने वाले नीरज यादव ने UPSC परीक्षा में 598वीं रैंक हासिल की है

सोशल मीडिया से दूरी

कनिष्क का मानना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाना जरूरी है, क्योंकि यह पढ़ाई से ध्यान भटकाने का बड़ा कारण बन सकता है। उनके पिता सतेंद्र अग्रवाल एक प्राइवेट सेक्टर में जॉब करते है। उनकी स्कूलिंग अंबाला , गुजरात, और राजस्थान से पूरी हुई है। साल 2021 में उन्होंने मैकेनिकल से अपनी बीटेक की पढ़ाई को पूरा किया।

छोटी बहन कर रही MBBS की पढ़ाई

कनिष्क की छोटी बहन नेशनल कालेज से MBBS की पढ़ाई कर रही है। उनकी बहन का पढ़ाई का चौथा साल चला हुआ है। अपने भाई की कामयाबी पर उनकी बहन ने भी खुशी जाहिर की है। मां मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि उनको अपने बच्चों की कामयाबी पर बेहद गर्व है।

मिर्जापुर के नीरज यादव ने भी पाई सफलता

मिर्जापुर गांव के रहने वाले नीरज यादव ने UPSC परीक्षा में 598वीं रैंक हासिल की है। नीरज पहले हरियाणा सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर कैथल और रेवाड़ी में बीडीपीओ के पद पर सेवाएं दे चुके हैं। बाद में उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की।

दिल्ली में एसडीएम की ट्रेनिंग ले रहे थे

वर्ष 2023 में उनका चयन भारतीय वन सेवा (IFS) में 104वीं रैंक के साथ हुआ था और वे अरुणाचल प्रदेश में प्रशिक्षण के लिए गए थे। हाल ही में उन्हें दानिक्स सेवा भी मिली और वे दिल्ली में एसडीएम के रूप में ट्रेनिंग ले रहे थे।

30 लाख रुपये सालाना पैकेज छोड़ा
नीरज ने आईआईटी गुवाहाटी से मैथमेटिक्स एंड कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की है। कैंपस प्लेसमेंट के दौरान उन्हें 30 लाख रुपये सालाना पैकेज की नौकरी भी मिली थी, लेकिन उन्होंने नौकरी छोड़कर सिविल सेवा की तैयारी करने का निर्णय लिया। नीरज ने अपनी सफलता का श्रेय पिता प्रेम सिंह यादव और मां सुरेश देवी को दिया है। उनकी पत्नी डॉ. कविता यादव दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ के रूप में कार्यरत हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static