जगाधरी संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बोले कंवरपाल गुर्जर, विदेशों में बज रहा भारत का डंका

punjabkesari.in Sunday, Jun 11, 2023 - 03:37 PM (IST)

सोनीपत (सुमित ओबेरॉय) : अगामी वर्ष 2024 के विधानसभा और लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। भाजपा नेता अब केंद्र सरकार के 9 वर्षों का लेखा जोखा लेकर जनता के बीच जाने लगे हैं। यमुनानगर की जगाधरी विधानसभा में  रविवार को संयुक्त मोर्चा सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें जगाधरी विधानसभा के सभी मोर्चों के अध्यक्ष मौजूद रहे। इस कार्यक्रम की कैबिनट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। वहीं सभी मोर्चों द्वारा कैबिनेट मंत्री को सम्मानित किया गया। इस दौरान मंत्री कंवरपाल ने भी सभी मोर्चों के अध्यक्षों को सम्मानित किया और कार्यक्रम में आये सभी कार्यकर्ताओं का हौंसला अफजाई किया।

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने केंद्र सरकार की 9 साल की जन कल्याणकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 9 साल में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। जिनका जन-जन को लाभ मिल रहा है। इसके साथ ही मंत्री गुर्जर ने बताया कि कोरोना जैसी विषम परिस्थितियों में भी पीएम मोदी ने देश को संभाले रखा, लेकिन विपक्ष ऐसे समय में भी सरकार की आलोचना करता रहा। आज भारत समृद्ध देश है और विदेशों में भारत का डंका बज रहा है।

भाजपा द्वारा जगाधरी विधानसभा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन सफल आयोजन किया गया। शिक्षा मंत्री ने बताया हरियाणा के हर लोकसभा में एक बड़ी रैली का आयोजन किया जाएगा और सिरसा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली होने वाली है। अंत में उन्होंने कहा कि जो बदलाव इन 9 सालों में हुए हैं और जो जनहित की योजनाएं है उन्हें लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। 

             (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static