करनाल : नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, कई घंटे लगा रहा जाम
punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 10:37 AM (IST)

करनाल (विकास मैहला) : करनाल में देर रात नेशनल हाईवे पर एक हादसा हो गया। जहां लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली हाईवे पर डिवाईडर से जा टकराई जिसके बाद ट्रैक्टर के 2 टुकड़े हो गए। हाईवे पर कई घंटे लम्बा जाम रहा। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। ये हादसा मधुबन फ्लाईओवर के ऊपर दिल्ली से चंडीगढ़ जाते रोड पर हुआ।
गनीमत ये रही कि हादसे में किसी को कोई गम्भीर चोट नहीं आई, हालांकि ट्रैक्टर ड्राइवर का कहना है कि पीछे से किसी ट्रक ने टक्कर मारी थी जिसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर डिवाडर में जा टकराया।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोहों से पहले राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया
