पिता के दिल में छेद, मां भी रहती है बीमार... बेटे ने UPSC की परीक्षा की पास
punjabkesari.in Saturday, Mar 07, 2026 - 03:47 PM (IST)
करनाल : करनाल जिले के रहने वाले लवकेश ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा पास कर 488वीं रैंक हासिल की है। लवकेश के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। लवकेश एक साधारण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं।
मेहनत लाई रंग
चाचा ने कहा कि लवकेश की मां बीमार रहती है, पिता के दिल में छेद है। करियाणा की दुकान से गुजारा चलता है। घर भी छोटा सा है, पर हमेशा लवकेश ने जी तोड़ मेहनत की और ये सफलता हासिल की। दो छोटी बहनें हैं, वो भी अपने भाई की सफलता से खुश हैं। उन्होंने बताया कि भाई ने पूरी मेहनत की और उसी का परिणाम है कि वो 488 रैंक हासिल कर पाया। मां का कहना है कि मैं चाहती थी मेरा बेटा अफसर बने और उसने मेहनत की, उसकी सफलता रंग लाई।
लवकेश को कविता लिखने का भी है शौक
लवकेश को कविता लिखने का शौक है। बाकी बच्चों के लिए लवकेश एक प्रेरणा हैं कि पैसे हों ना हो अगर आप मेहनत करना जानते हो तो बस लगे रहो, सफलता आपके कदम चूमेगी। बाकी युवाओं को भी उन्होंने यही कहा कि आप संघर्ष कर रहे हैं, करते रहें, रुके ना, आपकी जिंदगी में अच्छा जरूर होगा। लवकेश IAS बनना चाहते हैं, उनका रैंक 488 आया है तो शायद उन्हें IRS मिले। लवकेश का कहना है कि अभी भी वो पढ़ाई करेंगा और कोशिश रहेगी कि दोबारा एग्जाम देकर IAS बना जाए।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)