करनाल में भयानक हादसे में 2 की मौत, ट्रक की अचानक ब्रेक से पीछे चल रही पिकअप वैन का बिगड़ा संतुलन; मचा कोहराम
punjabkesari.in Monday, May 04, 2026 - 03:52 PM (IST)
करनाल : हरियाणा के करनाल से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक ट्रक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रहे पिकअप वैन का बैंलेंस बिगड़ गया। वहीं इस हादसे में 2 की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं हादसा इतना भयावह था कि देखने वालों की रुह कांप उठी। वहीं इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना नेशनल हाईवे पर तरावड़ी टी-पॉइंट के पास की है। मृतकों की पहचान 38 वर्षीय सुरेश और 36 वर्षीय मिजाज के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार अहले सुबह एक ट्रक करनाल से चंडीगढ़ की ओर जा रहा था। उसके पीछे एक पिक-अप वाहन चल रहा था, जिसमें 20-25 लोग सवार थे। सभी लोग काम करने के लिए यूपी से पंजाब जा रहे थे, तभी ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रहा पिकअप वैन संतुलन खो बैठा और ट्रक से जा टकराया। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिनमें से 2 की मौत हो गई और एक की हालत चिंताजनक बनी हुई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।