करनाल के गोंदर गाँव का सूरज हत्याकांड मामला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; तीसरा अभी भी फरार

punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 02:27 PM (IST)

करनाल : करनाल के गोंदर गाँव में सूरज नाम के युवक की गोलियां मारकर हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन दो आरोपियों में एक ने खुद को सरेंडर किया था। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी पकड़ा दोनों को कोर्ट में  पेश किया जाएगा। तीसरा आरोपी अभी भी फरार है।

पुलिस जांच अधिकारी देवेंद्र कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गोंदर गांव में जो गोलियां चली थी। उस मामले में दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी का आज रिमांड खत्म होगा उसे कोर्ट में पेशकर दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।बाकी मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है,दूसरे आरोपी को भी आज कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लिया जाएगा।

 बता दें कि करनाल के गोंदर गांव में बीते दिनों जमानत पर जेल से बाहर आये सूरज नाम के युवक की बाइक सवार तीन युवकों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मामले में एक आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था, वही दूसरे आरोपी को पुलिस ने कल देर शाम गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी पुलिस पकड़ से बाहर है। दोनो आरोपियों को आज पुलिस कोर्ट में पेशकर रिमांड पर लेगी। कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस दोनो आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए अस्पताल में पहुँची थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static