7 और 8 को हरियाणा में केजरीवाल, भगवंत मान के साथ हिसार से करेंगे मेक इंडिया नंबर-1 की लॉन्चिंग
punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 10:56 AM (IST)

हिसार: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जल्द ही हरियाणा दौरे पर आ रहे हैं। आगामी 10 सितंबर तक उनका हरियाणा का कार्यक्रम तय हो जाएगा। इस दौरान वे प्रदेश में संगठन के हालात जानेंगे और तैयारियों का जायजा लेेंगे। केजरीवाल आदमपर उपचुनाव पर भी नजर रखे हुए हैं।
लिहाजा आदमपुर में एक रैली भी प्रस्तावित है। इस रैली की तारीख तय होते ही वे आदमपुर में एक भव्य रैली करेेंगे। जिसके बाद हिसार में युवाओं मेेक इंडिया नंबर वन का मंत्र बताएंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम अपने पैतृक गांव खेड़ा का भी बन सकता है। हरियाणा के संगठन और कार्यकर्ताओं के मन की बात को भी वे टटोलेंगे। हालांकि हरियाणा में आम आदमी पार्टी बहुत पहले से खाता खेालना चाह रही है , लेकिन अभी तक विधानसभा चुनाव का खाता नहीं खुला है।