सोनीपत कोर्ट में आज Kejriwal की पेशी, यमुना नदी में ''जहर'' मिलाने का लगाया था आरोप
punjabkesari.in Thursday, Mar 20, 2025 - 12:11 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा के सोनीपत कोर्ट में आज दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पेशी है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान हरियाणा की बीजेपी सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर आज अरविंद केजरीवाल सोनीपत कोर्ट में पेश होंगे या नहीं। इस पर संशय बरकरार है। इससे पहले 17 फरवरी को भी इसी मामले में सुनवाई हुई थी, जिसमें केजरीवाल कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। उस समय केजरीवाल के वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल कोर्ट में पेश हुआ था।
बता दें कि हरियाणा सरकार की ओर से केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 223 के तहत आपराधिक मामले में शिकायत की थी। इसके बाद सोनीपत की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा गोयल की कोर्ट ने केजरीवाल को नोटिस भेजे थे। इसमें उन्हें 17 फरवरी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था, लेकिन वह नहीं आए थे। उनकी जगह वकील कोर्ट में पहुंचे थे। वकील ने कोर्ट के सामने दलील दी कि नोटिस के साथ उन्हें सबूत नहीं मिले हैं, जिसके बाद उन्हें सबूत और पेनड्राइव दिए गए। उसके बाद कोर्ट ने 20 मार्च को अगली सुनवाई की तारीख दी थी, जिसमें केजरीवाल को पेश होना था। अब देखना यह है कि अरविंद केजरीवाल कोर्ट में पेश होते है या नहीं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)