सोनीपत में मासूम की मौत से मचा कोहराम, बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबी 2 साल की बच्ची
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 10:24 AM (IST)
सोनीपत : बहालगढ़ गांव में गुरुवार शाम 2 वर्षीय मासूम की जान चली गई। खेलते-खेलते घर से बाहर निकली बच्ची पास के एक खाली प्लॉट में भरे पानी में डूब गई। देर रात उसका शव बरामद हुआ।
उत्तर प्रदेश निवासी सर्वेद्र सिंह का परिवार इन दिनों बहालगढ़ में किराए के मकान में रह रहा है। गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनकी 2 साल की बेटी आरुषि घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तो पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने अपहरण की आशंका के चलते केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से सर्च ऑप्रेशन चलाया और आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज भी खंगाली। तलाशी दौरान घर के पास ही एक खाली प्लॉट में भरे बारिश और दूषित पानी में कपड़ा नजर आया। जब मौके पर जाकर देखा तो बच्ची का शव पानी में डूबा हुआ मिला।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)